राजपूत क्षत्रिय समाज महिला मंडल ने मनाया दीवाली मिलन…
TheCityReport@durg. दुर्ग के ननकटठी ग्राम में महाराणा प्रताप शंकर नगर मंगल भवन में दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ राजपूत समाज का गौरव वीर योद्धा महाराणा प्रतापजी की मूर्ति की पूजा व दीप प्रज्वल्लित ,भजन कर किया गया । इस अवसर पर दुर्ग उत्तर व दक्षिण से आये वरिष्ठ , पूर्व महिला पदाधिकारियों व महिला मंडल संरक्षक मिनी राजपूत, संध्या सेंगरभूतपूर्व महिला मंडल अध्यक्ष, बिंदु भुवाल,माधुरी ठाकुर, ममता राजपूत, उपस्थित थे। इसी कड़ी में राजपूत समाज की महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न आयोजनों के साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया साथ ही प्रतिभागियों ने मनोरंजक एवं उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए क्रमश पुरुस्कार प्राप्त किये।
