सभा में श्री साहू ने कहा कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से किसानों का विश्वास जुड़ा हुआ…

TheCityReport@durg. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नए अध्यक्ष बनाए गए राजेन्द्र साहू.ने बुधवार की दोपहर बैंक के अपने कक्ष में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में पद्भार ग्रहण किया। पद्भार ग्रहण उपरांत श्री साहू को बधाईयों का तांता लगा रहा। इस दौरान नए अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने एक सभा को भी संबोधित किया। सभा में श्री साहू ने कहा कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से किसानों का विश्वास जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरुप यह बैंक किसानों के हित में बेहत्तर कार्य कर रहा है।

यह कार्य निरंतर आगे भी जारी रहेगा और बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से बैंक को नई उचाई प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पद्भार ग्रहण करने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, लक्ष्मण चंद्राकर, विधायक अरुण वोरा, देवेन्द्र यादव, संगीता सिन्हा, महापौर धीरज बाकलीवाल,नीरज पाल, आर.एन.वर्मा, राजेश यादव, शंकरलाल ताम्रकार, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, अश्वनी साहू, गया पटेल, विशाल देशमुख, राकेश ठाकुर, कमल नारायण रुंगटा, धर्मेन्द्र यादव, राजकुमार नारायणी, राकेश शर्मा, अब्दुल गनी,अनिल ताम्रकार,अलताफ अहमद, मुकेश चंद्राकर, सुरेश देवांगन, आशुतोष सिंह, सरोज यादव, राहुल शर्मा, छोटू यादव, नवाज खान, हमीद खोखर, अनिस रजा, अजहर जमील, विनय चंद्राकर, कुणाल तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, किसान और बैंक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
