The City Report News@Bhilai-Durg
दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक CG.10.BH.9459 ( खारुन नदी के ऊपर ) जो कि कोयले से भरा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक शिवशंकर का है।

जिस पर आग लगने से तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दिया गया सूचना मिलते ही अग्निशमन के 1 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया और वहाँ
पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों बड़े बहादुरी से कोयला से भरे ट्रक पर लगी आग को 1 गाड़ी पानी के द्वारा नियंत्रण किया।

जिसमें ट्रक का केबिन व कोयला जल कर राख हो गया, आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दमकल टीम ने बड़ी ही मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया इस दौरान दलप्रभारी घनश्याम यादव ,फायर

कर्मी रामनाथ कुर्रे, टिकेंद्र साहू, संतोष साहू , जितेंद्र वर्मा थे । अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।
===
