जिला चिकित्सालय के मातृत्व शिशु विभाग के वार्ड में बेड और गायनिक चिकित्सक के लिए ज्ञापन सौप कराया ध्यानाकर्षण…

The City Report News@Bhilai-Durg
जिला चिकित्सालय दुर्ग के100 बिस्तर के मातृत्व शिशु विभाग में प्रसूति की संख्या बढ़ने से बेड की समस्या बन रही है।
एवं कार्यरत 4 गायनिक चिकित्सक से सेवा ली जा रही है जिसमें एक गायनिक चिकित्सक अगले माह सेवा निवृत हो रही है।
वर्तमान में रेफर केस की संख्या बढ़ रही है दूरस्थ ग्रामीण इलाके से पहुंचे मरीज विशेष रूप से प्रभावित हो रहे है।
इस विभाग के चिकित्सकों के अनुसार रेफर का मुख्य कारण निर्धारित बेड से मरीजों की अधिक संख्या साथ ही गायनिक चिकित्सक की कमी से रेफर की स्थिति बनती है।
आगामी माह में एक गायनिक चिकित्सक सेवा निवृत हो रही है अतएव उक्त महत्वपूर्ण समस्या के लिए जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के
आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर एवं मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर द्वारा ज्ञापन जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया जिसके प्रत्युत्तर में शीघ्र सकारात्मक पहल की बात कही गई।
===
