जल, स्वास्थ्य, लोक कर्म एवं विद्युत विभाग के कार्यों की ली जानकारी, कार्यों में तेजी लाने कहा…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने आज शनिवार को निगम आयुक्त लीना कोसम की उपस्थिति में निगम अधिकारियों के साथ अपने बंगला एफ-4 में शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।



बैठक में महापौर ने विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिन कार्यों का अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर अलका बाघमार ने निगम के महत्वपूर्ण विभागों जल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक कर्म विभाग एवं विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
अमृत मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार सहित शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की गति की जानकारी ली गई…

उन्होंने प्रत्येक विभाग में चल रहे कार्यों, पूर्ण हो चुके कार्यों तथा लंबित एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,समीक्षा के दौरान इंदिरा मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड स्थित मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य, विभिन्न वार्डों में स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण कार्य, अमृत मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार सहित शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की गति की जानकारी ली गई।साथ ही शहर क्षेत्र जहाँ जहाँ पोल में लाइट नही हो वहाँ प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास कार्यों को गति देते हुए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। वहीं अप्रारंभ कार्यों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,निलेश अग्रवाल,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान,राजेन्द्र ढबाले, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू,केएस केवलानी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
===
