भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रमों में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी शामिल हुए। विधायक जी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



अपने उद्बोधन में विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा -“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, कर्तव्य और प्रेम का प्रतीक है। द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना करता हूँ। श्रीमद्भगवद्गीता का शाश्वत संदेश हमें सदैव धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर ही हम एक समृद्ध और संस्कारवान समाज का निर्माण कर सकते हैं।”

विधायक जी विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए –
1. राधेश्वरी मंदिर, लक्ष्मी नगर रिसाली – मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
2. दशहरा मैदान, रिसाली – नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में भाग लिया।
3. इस्कॉन मंदिर, भिलाई सेक्टर-6 – इस्कॉन मंदिर में आयोजित भव्य जन्माष्टमी उत्सव में भक्तिमय वातावरण में आशीर्वाद प्राप्त किया।
4. महेश कॉलोनी, दुर्ग – राधा-कृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित 21वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं भजन संध्या में शामिल हुए।
5. ग्राम थानौद – ग्राम थानौद में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में यादव समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पुजारी शुभम् पाण्डे, सोनू शुक्ला,गोविन्द पाण्डे, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल जी, पार्षद मनीष यादव,धर्मेंद्र भगत, महामंत्री गुड्डू झा, कार्यालय मंत्री आयुष तिवारी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी,प्रमोद कोसरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू,बीनू मिश्रा एवं रिसाली मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, जिला मंत्री शैलेंद्र शेन्डे,राजू लाल नेताम , सभापति केशव बंछोर, MIC सदस्य चंद्रभान ठाकुर एवं समीर साहू, समाज सेवी अतुल पर्वत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
===
