
The City Report News@durg-bhilai
नगर की आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी श्रीसत्य साई सेवा समिति दुर्ग भगवान श्रीसत्य साई बाबा के जन्मोत्सव के शताब्दी वर्ष में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन दुर्ग जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित किया गया।
इस दौरान समिति के मेडिकल कॉर्डिनेटर दिलीप ठाकुर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस रक्तदान शिविर में समिति के युवा साई भक्त छत्रपति इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रगण,कल्याण कॉलेज के NCC छात्र ने रक्त दाता की भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम,विशेष आमंत्रित अथिति थे जिला सर्वेलेंस नोडल अधिकारी डॉ सीबीएस बंजारे , रक्त कोष अधिकारी डॉ मिथिलेश, नर्सिंग होम नोडल अधिकारी डॉ श्रवण दोनेरिया, डॉ अवतस वैष्णव, काउंसलर टी एस एंथोनी, नर्स सती तरुणा सुपरवाइजर रूपेश सर, पे टेक्नीशियन खिलावन,अदिति,मीनाक्षी, अंशु, हिमांशु , माला आदि समिति से दिलीप ठाकुर,श्रीनिवास राव ,सौरव पांडे,नवीन त्रिपाठी, सीताराम ठाकुर, प्रशांत डोंगावकर, हरिश्चन्द्र ठाकुर,सुशीला साहू, अनुपूर्णा राव, कु पूजा साहू, रंगदमन राजपूत ,मनोज साहू , वी कृष्णा राव, देव कुमार साहू, गौरव सिंह ठाकुर, बीके साहू, राजू सोनी, अरविंद राव, हरिश्चन्द्र ठाकुर, विशेष रूप से जिला संयोजक संदीप नायडू उपस्थित थे।
इस दौरान इस रक्त दान शिविर में 25 यूनिट रक्त दान हुआ समिति के द्वारा रक्त दाताओं को साधुवाद की संज्ञा देते हुए आभार प्रकट किया गया। छत्रपति कॉलेज से दीक्षा साहू,हिमांशु मंडावी, निहाल सोनी, प्रिंस साह, सुनीता साहू, यश बर्मन,अनुराग,शुभम चंद्राकर अन्य शामिल हुए।
===
