
The City Report News@Bhilai-Durg
जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजी कैंपस में गायनिक विभाग प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ममता पांडे 38 वर्ष चिकित्सा सेवा कर सेवानिवृत हुई।
सामान्य दिन के अलावा कोरोना कॉल में इनकी सेवा उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण रही जिला चिकित्सालय के सामान्य और शल्य चिकित्सा में अहम योगदान रहा और वरिष्ठ वार्डबॉय पुनीत यादव जो कि 42 वर्षों से हड्डी के टूटे अंगों के प्लास्टर करने में सफलता पूर्वक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हड्डी विभाग के लिए इनकी ये सेवा निःसंदेह अनुकरणीय और प्रशंसनीय रहा, प्लास्टर सेवा और पुनीत यादव पर्यायवाची हो गए थे सेवा निवृत कार्यक्रम को जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सहअधिक्षक डॉ ए के मिंज ने संबोधित करते हुएं कहा गायनिक विभाग प्रमुख डॉ ममता पांडे की महत्वपूर्ण सेवा सक्रियता जुझारूपन और सकारात्मक कार्य से परिपूर्ण रही ।
चिकित्सालय की प्रसूति के सफलता के आंकड़े में विशेष भूमिका रही साथ ही पुनीत यादव भी अपने सहकर्मियों के लिए प्रेरणा और प्रशंसनीय रहे। अपने कार्य के प्रति सक्रिय लगन शील और संवेदनशील रहे मंच में उपस्थित पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने भी इन सेवा निवृत कार्मिकों के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य की गुणवत्ता को रेखांकित किए।
कार्यक्रम का संचालन अजय नायक के द्वारा किया गया जीवनदीप समिति के कार्यकरिणी सदस्य प्रमोद बाघ और दिलीप ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिनकी गरिमामय उपस्थिति थी वो थे आर एम ओ डॉ अखिलेश यादव डॉ आर के नायक डॉ विपिन जैन डॉ सरिता मिंज,जीवन दीप समिति के कार्यकरणी सदस्य विजय ताम्रकार,डॉ हेमंत साहू ,डॉ विनीता, डॉ कुंती ठाकुर, डॉ त्रेहा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, मैट्रन चंद्रकला बोरकर,सुशीला सिंह,ममता शर्मा, शाइनी चेरियन,नरेश राजपूत,राघवेंद, विजय जॉन।
===
