
The City Report News@Bhilai-Durg
नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग में दिनांक 26 नवम्बर को संविधान दिवस अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं औपचारिक वातावरण में मनाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की नियमावली, परंपराओं एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर ने उपस्थित शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। अपने उदबोधन में उन्होंने बताया की दुर्ग जिले के गौरव श्री घनश्याम सिंह गुप्त ने भारतीय संविधान की रचना में महत्त्व पूर्ण भागीदारी दी थी।

इस अवसर पर अतिथि द्वय श्री माधो राम सिन्हा एवं श्री मोहम्मद आसिफ हुसैन के समक्ष संविधान की उद्देशिका (Preamble) का औपचारिक वाचन अतिथि प्राध्यापक हिंदी डॉ. निधि वर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व जैसे मूल संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा सभी को संविधान के प्रति दायित्वनिष्ठ बने रहने का संकल्प दिलाया।

विभिन्न विद्यार्थियों ने संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार, कविताएँ एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं, जिनमें प्रमुख रूप से रामचंद्र घोष (BPA प्रथम वर्ष) संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित प्रभावशाली कविता एवं विचार रखे।
वंदना देशमुख (BPA द्वितीय वर्ष) संविधान की मूल भावना पर केंद्रित सुंदर कविता प्रस्तुत की राजेन्द्र गुप्ता (BPA प्रथम वर्ष) संविधान में निहित आदर्शों का भावपूर्ण वर्णन किया वहीं दीपिका साहू (BPA तृतीय वर्ष) संविधान दिवस के संदर्भ में प्रेरणादायक स्लोगन एवं कविता की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वत्सल तिवारी, भारती साहू सरला साहू कार्यालय प्रमुख यशवंत साहू, धनराज भोयर, गौरव मनहरे एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को प्रभावी, शिक्षाप्रद एवं सारगर्भित बनाया।
===
