विधायक वोरा ने मिठाई खिलाकर नियुक्ति की दी बधाई…

Thecityreportnews@durg. दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार को राजेन्द्र साहू वोरा निवास पहुंचे एवं दिग्गज कांग्रेस नेता रहे मोतीलाल वोरा की धर्म पत्नी श्रीमती शांति वोरा से आशीर्वाद लिया एवं वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस अवसर पर अरुण वोरा ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल एमआईसी प्रभारी हमीद खोखर, सुमित वोरा, संदीप वोरा मौजूद थे।
