
The City Report News@Durg
साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवगांव पुरदा में 416.13 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पुल–पुलिया का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
यह परियोजना क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक माननीय ईश्वर साहू जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय
जितेंद्र कुमार साहू जी, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा जी, जनपद सदस्य देहुती डाकेंद्र साहू जी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बोरी मंडल अध्यक्ष बीरबल पटेल, बोरी महामंत्री नीलांबर साहू, महामंत्री सूरज देशमुख, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता किसेलाल साहू, ग्राम नवगांव पुरदा के सरपंच भीखम साहू,

उपसरपंच त्रिभुवन वर्मा,अरविन्द पटेल, राजेंद्र पटेल, रमेश पटेल (पूर्व सरपंच, पुरदा), डोमन देशलहरा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है और यह पुल–पुलिया क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
