TheCityReport@durg. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू सोमवार को जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड 2022अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में जनपद स्तरीय खेल का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक किया गया। श्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि हमार राज्य कला एवं संस्कृति में अपनी अलग ही पहचान बनाने में सफल रहा है। इसे निरंतर बनाये रखने और संस्कृति को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार का अहम योगदान है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड का शुभारंभ कर बड़ी पहल की। इससे राज्य की संस्कृति को बढ़ावा और पहचान मिलने के साथ ही संरक्षण का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्यक्रम में गृह मंत्री ने शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने 01 नवंबर से हुए धान खरीदी का जिक्र किया। जिसकी राशि भी धान के विक्रय के पश्चात किसानों के खाते में जल्द ही राशि जमा होने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

