सिटी बस संचालक और महानगरी बस सेवा के ट्रांसपोर्टरों के बीच नियम कायदों को लेकर हुए विवाद के चलते शहर विधायक महापौर ने सिटी कोतवाली पहुंच चर्चा कर मामला शांत कराया…

Thecityreportnews@durg. दुर्ग में सिटी बस संचालन की सेवा रविवार से शहरों के अंदर से शुरू की जा रही है जिसके विरोध में दुर्ग जिला मिनी बस मालिकों द्वारा नियम कायदों को लेकर बसों को चलाने विरोध जताया गया इसी कड़ी में सुबह से बस मालिकों द्वारा धरने पर बैठ जाने से पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस व्यवस्था की गई वही दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर के नेतृत्व में सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है जिसकी जानकारी देते हुए दुर्ग शहर एचडी मुकेश रावत ने बताया कि यह सेवा करोना काल के पहले जैसे थे वैसे ही संचालित की जा रही है जिसमें किसी भी तरीके का विरोधाभास नहीं है कुछ गलत जानकारी मिली बस चालकों को हो गई है जिसे बैठक में निर्णय लेकर सुलझा लिया जाएगा वही सुबह कर रहे विरोध को देखते हुए सीएसपी वैभव सेवा को चालू करा कर यात्रियों को रवाना कर दिया



वही इस मामले के बढ़ते विवाद को देखते हुए दुर्ग सिटी कोतवाली में बस संचालकों के साथ शहर विधायक अरुण वोरा महापौर धीरजबाकलीवाल एडीएम व दुर्ग सीएसपी की सयुक्त बैठक कर मामले पर चर्चा की गई जिसके चलते सिटी कोतवाली में बस व्यापार से जुड़े सैकडो लोग थाना परिसर में उपस्थित नजर आए…वही इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर विधायक अरुण वोरा दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल,मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, बस एसोसिएशन के प्रकाश देशलहरा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन,एल्डरमैन रत्ना नारमदेव,विवेक मिश्रा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व बस व्यवसाय से जुड़े लोग उपस्थित थे।
