हजऱत किबला जलालुद्दीन खिज्र रूमी शाह र.अ. केलाबाड़ी दुर्ग का पांच दिवसीय सालाना उर्स पाक बड़े ही हरसोल्लास के साथ मनाया जा रहा जिसमे भारत के विभिन्न जगहों से जायरीन आकर हजरत के दर पर सलामी दे रहे…

TheCityReport@durg. हजऱत किबला जलालुद्दीन खिज्र रूमी शाह र.अ. केलाबाड़ी दुर्ग की दरगाह शरीफ में 44वा वार्षिक उर्सपाक के अवसर पर दरगाह शरीफ में आज दुर्ग शहर विधायक एवं वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा , दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने रूमी बाबा दरगाह पहुंचकर सज्जादा नशीन जनाब सादिक मियां साहब से मुलाकात कर श्री वोरा ने आशीर्वाद लिया एवं रूमी बाबा की दरगाह में चादर पोशी कर दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ की तरक्की व खुशहाली एवं देश में अमन शांति के लिए दुआ मांगी।

इस अवसर पर आई डी तिगाला,कांग्रेस नेता अधिवक्ता युसूफ अली, पाशी अली, रफीक खान, कल्याण सिंह ठाकुर,हेमंत तिवारी, नवाबउद्दीन, अशफाक, नवाज सूफी उपस्थित थे। गौरतलब है कि इस पांच दिवसीय उर्स के आयोजन में बड़े ही अकीदत व मोहब्बत के साथ हजरत के अकीदत मंद व चाहने वाले भारत के विभिन्न जगहों से यहां पहुंच आस्ताने में अपनी हाजरी देते हैं।
