पं.जवाहर लाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे इस वजह से इनके जन्मदिन को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है…

TheCityReport@durg. दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा सोमवार को बाल दिवस के उपलक्ष में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 133वीं जयंती के अवसर पर दुर्ग के प्राथमिक शाला पोटियाकला दुर्ग में वेयरहाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में प्राथमिक शाला पोटियाकला दुर्ग के बच्चों को कंपास ,बिस्किट एवं चॉकलेट वितरण किया गया।




इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने अपने संबोधन में कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे इस वजह से इनके जन्मदिन को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चें इन्हें चाचा नेहरू के नाम से संबोधित करते थे।

उन्होनें हमेशा महिलाओं बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को प्राथमिकता दिया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र जो कि स्टील का बहुत बड़ा कारखाना के नाम से जाना जाता है वह पं.जवाहर लाल नेहरू जी कि देन हैं।

इस कार्यक्रम का संचालन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया एवं आभार व्यक्त दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष भोजराम यादव, बंटी नवरंग, के डी देवांगन, सतीश पांडे, प्रिंस, प्रधान पाठिका सुलेखा सर्पे, शिक्षक एवं शिक्षिका एस. अग्रवाल,एस.ठाकुर,सी. सिन्हा, इंदिरा ठाकुर, डी.साहू, शैरून निशा, समीरा फातिमा, अंजू देशमुख, हेमंत धनकर, एस .जी. मरकाम, ग्रामवासी कुंज लाल साहू, रोमलाल निषाद उपस्थित थे।

