शहर जिला कांग्रेस व युवक कांग्रेस दुर्ग द्वारा भारत जोड़ो सह यात्रा का आयोजन कर एकता एवं धार्मिक सद्भावना का संदेश दिया गया इस अवसर पर विधायक वोरा ने देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प बताया…

TheCityReport@durg. देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस दुर्ग द्वारा सोमवार को भारत जोड़ो सह यात्रा का आयोजन कर एकता एवं धार्मिक सद्भावना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राजीव भवन दुर्ग में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में सबसे पहले पंडित नेहरू के तैलचित्र में माल्यार्पण कर उनके जयंती पर उन्हें याद किया गया जिसके बाद कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

भारत जोड़ो सह यात्रा के दौरान वोरा ने कहा कि देश की एकता एवं भाईचारे के लिए राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी लंबी पद यात्रा पर निकले हैं जो महज यात्रा नहीं बल्कि देश की बिगड़ती स्थिति को संभालने एवं देशवासियों को एकजुट रखने का एक महत्वपूर्ण संदेश है। लाखों की भीड़ का समर्थन एवं सभी दलों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भी राहुल जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं केंद्र सरकार की धर्म आधारित राजनीति को आड़े हाथों लेते हुए लोगों से भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने की अपील की।



इसी कड़ी में आज पहले चरण में निकली भारत जोड़ो सह यात्रा में वार्ड 14 से भारत माता चौक से निकल कर मुखर्जी नगर,प्रेम नगर,इत्यादि तीन ब्लॉक का यात्रा की गई गोरतलब है कि भारत जोड़ो सहा यात्रा के दौरान दुर्ग शहर के 60 वार्डो का लगातार अलग-अलग चरणों में यात्रा निकाली जाएगी जिसमें पहले चरण में 15 वार्डों को शामिल किया गया है जिसमें ब्लॉक स्तर को जोड़ यह यात्रा निकाली जाएगी इस दौरान अन्य पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, महापौर धीरज बाकलीवाल, युंका महासचिव संदीप वोरा, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू, युंका अध्यक्ष आयुष शर्मा,पाशी अली सहित समस्त कांग्रेसजन मौजूद थे।
