बिजली विभाग द्वारा अतरिक्त प्रभार की राशि जोड़कर बिल ज्यादा लिए जाने से आक्रोशित युवा मोर्चा ने ज्ञापन सौप कहा की सुधार नही तो जल्द ही होगा उग्र आंदोलन…

TheCityReport@durg. बिजली विभाग द्वारा इस माह के बिल में अतरिक्त प्रभार की राशि जोड़कर उपभोक्ताओं को भेजा गया है और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं के बिल में सुरक्षा निधि जोड़कर भेजी गई है जिस कारण लोगों का बिजली बिल डबल हो गया है जिसे देखकर आम जनता परेशान हैं

इसी कड़ी में सोमवार को इस विषय को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग द्वारा दुर्ग के रायपुर नाका स्तिथ कार्यालय में पहुंच जमकर नारेबाजी कर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता जामुलकर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द बिजली बिल में सुधार कर जनता को राहत देने की मांग की और कहा गया की बिल में सुधार नहीं होता तो युवा मोर्चा जनता के हक के लिए बिजली विभाग के विरोध मे सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने बाध्य होगा
