महापौर अलका बाघमार ने किया ऋषभ नगर में डामरीकरण कार्य का शुभारंभ…

The City Report News@Durg
नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 38 ऋषभ नगर में महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा 12 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

यह डामरीकरण कार्य ऋषभ नगर जैन मंदिर से लेकर ऋषभ नगर गार्डन तक किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या से राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, पार्षद रामचंद्र सेन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा,मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा भूमिपूजन कार्यक्रम उपस्थित रहे।
लंबे इंतजार के बाद ऋषभ नगर में सड़क निर्माण शुरू, नागरिकों में हर्ष…
साथ ही निगम उपअभियंता मोहित मरकाम, आर.के. जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। ऋषभ नगर क्षेत्र के रहवासियों ने लंबे समय से लंबित डामरीकरण कार्य की मांग पूरी होने पर महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त किया और निगम प्रशासन की सक्रियता की सराहना की।
जैन मंदिर से गार्डन तक बनेगी डामर सड़क, विकास को मिली रफ्तार…

इस अवसर पर नागरिकों ने क्षेत्र में अन्य आवश्यक विकास कार्यों को लेकर भी महापौर से चर्चा की। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध है तथा सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
