सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही…
The City Report News@Durg-Bhilai

वाहन में नकली पिस्टल लहराकर भय उत्पन्न करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य बिंदु…इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में तीन व्यक्तियों द्वारा वाहन में बैठकर नकली पिस्टल लहराते हुए फोटो/वीडियो बनाकर आमजन में भय का वातावरण निर्मित किया गया।
संक्षिप्त विवरण…सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई।
आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…
जांच में पाया गया कि आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर वाहन से उतरकर नकली पिस्टल के माध्यम से लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया तथा उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया गया।
घटना में प्रयुक्त नकली पिस्टल जप्त…
कृत्य से आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न होना संभावित था। आरोपियों को चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया तथा धारा 170, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
घटना स्थल : सुमित बाजार के पास, स्टेशन रोड क्षेत्र, थाना मोहन नगर, दुर्ग
आरोपी का विवरण…
1. जयदीप कांडा, उम्र 36 वर्ष, निवासी संतरा बाड़ी, तरुण टॉकीज के पास, थाना मोहन नगर, दुर्ग
2. गगनप्रीत सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी सुमित बाजार के बाजू वाली गली, पोलसाय पारा, थाना मोहन नगर, दुर्ग
3. पवनदीप सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी गुरु नानक नगर, चीखली, दुर्ग
जप्ती सामग्री:
▪️ एक नकली पिस्टल
दुर्ग पुलिस की अपील…
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर हथियार अथवा नकली हथियार का प्रदर्शन कर भय या दहशत का वातावरण निर्मित न करें। इस प्रकार के कृत्य कानूनन दंडनीय हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
===
