प्रदेश के 5 लाख कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैशलेस की घोषणा…

The City Report News@Durg/Bhilai
छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ की वर्षों की सतत मुहिम आखिरकार सफल हुई। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ प्रस्तुत बजट में प्रदेश के लगभग 5 लाख कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए मेडिकल कैशलेस योजना की घोषणा की गई। इस ऐतिहासिक निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष विजय कुमार कोचेद्र एवम प्रान्तीय सदस्य दीपक कुमार देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
===
