
The City Report News@दुर्ग/भिलाई/रिसाली

रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने वार्ड 29 लक्ष्मी नगर स्थित ईडब्ल्यूएस की जमीन को संरक्षित करते हुए सामुदायिक शौचालय की मांग की है। उन्होंने वार्ड के प्रभारी उपअभियंता को शीघ्र प्राकलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। महापौर ने नागरिकों से विकास संबंधी चर्चा भी की।
भ्रमण के दौरान नागरिकों की मांग रखी है कि वार्ड में सामुदायिक शौचालक के साथ अलग से यूरिनल बनाया जाए। इस मांग को शीघ्र पूरा करने का निवेदन भी किया। महापौर शशि सिन्हा ने इसे गंभीरता से लेते हुए ईडब्ल्यूएस की जमीन पर शौचालय बनाने प्रस्ताव कर शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नागरिकों ने कर्मा भवन के निकट सुलभ शौचालय निर्माण करने के भी निर्देश दिए है। भ्रमण के दौरान महापौर के साथ स्वास्थ्य विभाग प्रभारी संजू नेताम, जहीर अब्बास, व अनिल देशमुख, रोहित धनकर,पार्षद विलास बोरकर उपस्थित थे।
सफाई व्यवस्था पर फोकस…
महापौर शशि सिन्हा निरीक्षण के दौरान वार्ड में सफाई व्यवस्था कार्य की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसी को संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महापौर का कहना था कि वार्ड सुपरवाईजर सफाई का लगातार माॅनिटरिंग करें। किसी भी सुरत में गंदगी न पसरे ऐसी व्यवस्था करने निर्देश दिए।
नागरिकों की मांग…
नागरिकों ने पेयजल समस्या को प्रमुखता से महापौर के समक्ष रखा। आमजनों का कहना था कि पिछले सात माह से पेयजल की समस्या बड़ गई है। महापौर ने स्थिति का जायजा लेने के बाद निर्देश दिए कि मोहन किराना के सामने बिछी पाइप लाइन को मुख्य पाइप लाइन में जोड़ा जाए और जल आपूर्ति की जाए। इसके अलावा नागरिकों ने शारदा विद्यालय गली स्थित शिव मंदिर में शीट लगाने और मोहन किराना के सामने टंकी निर्माण की मांग की है।
===
