
The City Report News@Durg
दुर्ग जिला चिकित्सालय जहां 500 बेड और1000 प्लस मरीजों की चिकित्सा सेवा संचालित होती है। जहां स्थानीय क्षेत्र के अलावा अन्य जिला के पीड़ित एवं रोग ग्रसित मरीज यहां इलाज हेतु पहुंचते है।
किंतु यहां कई महत्वपूर्ण रोग के चिकित्सक जैसे कार्डिक न्यूरोलॉजी नेफ्रोलॉजी डर्मेटोलॉजिस्ट रेडियोलॉजिस्ट का अभाव है। पर्याप्त संख्या में वार्ड बॉय सिस्टर ड्रेसर वाहन चालक रेडियोग्राफर कार्मिकों की भी नितांत आवश्यकता है। जिससे चिकित्सा सेवा प्रभावित होती है अभी जो चिकित्सक एवं कार्मिक सेवारत है वो पुराने सेटअप जिसमें 250,300 बेड और 450,500 मरीज के अंतर्गत चिकित्सा सेवा संचालित की जाती थी।
इस प्रतिकूल वातावरण के फलस्वरूप रेफर केस की संख्या बढ़ रही है। ट्रामा सेंटर संचालन से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता और पीड़ित मरीजों को राहत मिल सकेगी इसीलिए उक्त समस्या के समाधान के लिए जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर अन्य सहयोगी सीताराम ठाकुर नीलकंठ गढ़े द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसके प्रत्युत्तर में कार्यवाही संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को अग्रेषित किया गया है।
===
