
THE CITY REPORT NEWS@DURG/BHILAI
ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर द्वारा सामाजिक शैक्षणिक सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में सतत कई वर्षों से उल्लेखनीय योगदान के लिए तथा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव जिला चिकित्सालय के अंतर्गतजीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को सतत 30 वर्षों से सामाजिक शैक्षणिक आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के जरूरत मन्द के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सेवा रत्न सम्मान छत्तीसगढ़ शासन मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा नया विधान सभा में मेडल प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य हो कि इसकेपूर्व इन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सेवा योद्धा मानव सेवा सम्मान छत्तीसगढ़ गौरव रत्न छत्तीसगढ़ सेवा रत्न शहीद वीर नारायण सिंह गोंडवाना रत्न शहीद रामाधीन गोंड इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ रत्न गुरु रत्न राज्य स्तरीय रानी दुर्गावती सम्मान से नवाजा गया है।
इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय गोंडवाना समाज धमधा गढ़ ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 धमधागढ़ श्रीसत्य साई सेवा समिति सत्यम शिवम् सुंदरम समिति जीवन दीप समिति के कार्मिक एवं चिकित्सकों द्वारा बधाई दी गई है।
===
