
The City Report News@Durg/Bhilai

हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की ओर से रमजान के महीने में जरूरतमंदों की मदद की गई। कमेटी की सदस्य चरोदा, भिलाई-3, खुर्सीपार, तकिया पारा दुर्ग, पावर हाउस, सुपेला और सेक्टर एरिया में जरूरतमंद लोगों तक पहुंची और उन्हें राशन के अलावा कपड़े और खाने का सामान दिया गया।

इस दौरान कमेटी की ओर से शाहीन खान, नसीम सुल्ताना, कौसर कुरैशी, शबनम खान, अक्सा अली, रजिया, ज़किया, सायरा, सैयदा जरीना,शाइस्ता हफीज़, आयशा आलम, आयशा बेगम, रख्शंदा हारुन, शबनम अली, रेहाना बेगम, साकिबा, समरा नसीम, रूही, शाहीन निज़ामी, फ़रज़ाना, सीमा खान, सीमा जावेद, अकीला चिश्ती, अज़रा बेगम और कमरुन निशा सहित अन्य लोगों की भागीदारी रही।
===
