अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामशीला की कुटिया वृद्धा आश्रम जुनवानी भिलाई में हुआ आयोजन…

The City Report News@Durg/Bhilai

उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित भिलाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामशीला की कुटिया वृद्धा आश्रम जुनवानी भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फल का वितरण करने के साथ एक नग कूलर वृद्धजनों हेतु आश्रम संचालकों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन्नति महिला सहकारी साख समिति के अध्यक्ष कौसर खान, उपाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी दुबे, संचालक मंडल एवं सदस्य गण शामिल हुए।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों के द्वारा वृद्धा आश्रम में निवास करने वाले वृद्धजनों से परिचय किया गया साख समिति की महिलाओं ने वृद्ध जनों को फल का वितरण करने के साथ उनका आशीर्वाद लिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वहां पर निवास करने वाली महिलाओं को महिला दिवस के संबंध की जानकारी भी दिया गया।
उन्नति महिला सहकारी साख समिति विगत 14 वर्षों से समाज के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद करने के साथ महिलाओं को बचत की प्रेरणा दे रहा…
कार्यक्रम में उन्नति महिला सहकारी समिति की अध्यक्ष कौसर खान द्वारा बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारे मार्गदर्शक के रूप में हमेशा हमारे जीवन में रहेंगे आप जैसे वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्नति महिला सहकारी साख समिति विगत 14 वर्षों से समाज के जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद करने के साथ महिलाओं को बचत की प्रेरणा दे रहा है। जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम बने आप सभी का आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहे ।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पत्रकार इस्माईल खान ने उपस्थित वृद्धजनों को शासन द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें आवश्यक सहयोग देने की बात कही। संचालक कल्पना निमझे ने प्रेरित गीत प्रस्तुत किया। उन्नति महिला सहकारी साख समिति के संचालक सदस्यों ने वृद्धा आश्रम संचालक से बुजुर्गों को व्यक्तिगत रूप से वृद्ध जनों को एक दिन का खाना खिलाने की इच्छा व्यक्त की जिसे संचालकों ने स्वीकार किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने में साख समिति के उपाध्यक्ष डॉ मीनाक्षी दुबे प्रबंधक,रत्ना चक्रवर्ती, सुनीता कुमारी,समृद्धि ताम्रकार,प्रतिमा पारधी,अवध विश्वकर्मा,रेखा दास,रजनी मेहर, कल्पना निमजे,फिरोजा बेगम,सुहाना खान,परमजीत कौर, अवध विश्वकर्मा,फिरोजा बेगम,सुहाना खान,रामशिला की कुटिया वृद्धा आश्रम के प्रबंधक सहित अन्य सदस्य गण का सहयोग रहा।
===
