ओबीसी समुदाय को आबादी के अनुरूप प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनरतले समाज के लोगों ने अपना आक्रोश जताया साथ ही रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंच महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन…
TheCityReport@durg. ओबीसी महासभा के बैनरतले मंगलवार को ओबीसी समुदाय को आबादी के अनुरूप प्रतिनिधित्व आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर समाज के लोग बड़ी संख्या में रैली निकाल अपना आक्रोश व्यक्त किया साथ ही बताया कि देश की संघीय संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े हुए समुदाय को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के रूप में 3 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को समानता के अवसर उपलब्ध कराते हुए समुचित विकास एवं उत्थान की व्यवस्था किया गया है लेकिन ओबीसी समुदाय को अविभाजित मध्य प्रदेश में मात्र 14प्रतिषत आरक्षण शिक्षा एवं रोजगार में दिया गया जिसके विरोध में आज समाज के द्वारा अपनी मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
