छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा नवीन मछली नीति को मंजूरी देने के साथ ही नई नीति लाने को लेकर मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के बैनरतले मछुआरा संघ ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई वही दुर्ग पहुंचे मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा…
TheCityReport@durg. छत्तीसगढ़ कि प्रदेश सरकार द्वारा मछुआरा समाज को लेकर नवीन मछली नीति की मंजूरी देने के साथ ही नई नीति लाने जा रही है जिसमें अब तक मछुआरा संघ, ढीमर, निषाद इत्यादि द्वारा मछली पालन व मछली के व्यवसाय से जुड़े कार्य को किया जाता रहा है लेकिन अब सरकार द्वारा नई नीति लाए जाने से आक्रोशित मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के बैनरतले दुर्ग के मछुआरा समाज ने अपना विरोध जता रहा है

इसी कड़ी में मंगलवार को मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एमआर निषाद से दुर्ग सर्किट हाउस में मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और साथ ही मछुआरा संघ पर नई नीति थोपे जाने से नाराजगी जताते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई इस अवसर पर मछुआरा समाज से जगमोहन ढीमर , शकुन ढीमर नरेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



