सर्व आदिवासी समाज के बैनरतले दुर्ग के पटेल चौक पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगो ने किया प्रदर्शन, आरक्षण की मांग को लेकर बीच सड़क पर खड़े रहे लोग…
TheCityReport@durg. सर्व आदिवासी समाज के बैनरतले मंगलवार को बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग दुर्ग के पटेल चौक पर इक्कठा होकर प्रदर्शन किया साथ ही अपनी आरक्षण की मांग को लेकर सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की वही समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 70-80 सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में आज यहा आपस में निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्व आदिवासी समाज के 32प्रतिशत आरक्षण कटौती के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया जिस पर मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए तत्काल आक्रोशित पदाधिकारी राजा ठाकुर एवं आशीष नेताम को पुलिस वाहन में बैठा दिया जिससे सर्व आदिवासी समाज द्वारा पुलिस वाहन के सामने खड़े होकर युवाओं को रिहा करने विरोध प्रदर्शन किया गया इसके साथ ही जिला कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पहुंचकर तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला को राष्ट्रपति नई दिल्ली भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा

