गाँव-मोहल्ले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है… विधायक ललित चंद्राकर

The City Report News@Durg/Bhilai
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक श्री ललित चंद्राकर (उपाध्यक्ष, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण) सम्मिलित हुए। उन्होंने विधिवत् पूजा-अर्चना कर नवीन कार्यों की आधारशिला रखी तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनहित में समर्पित किया।
भूमिपूजन/शिलान्यास- विभिन्न स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण — 7.50 लाख*यादव पारा सामुदायिक भवन निर्माण 10.00 लाख सरजू यादव के घर से ललित निषाद के घर तक सी.सी. रोड — 5.20 लाखलोकार्पण विभिन्न गलियों में निर्मित सी.सी. रोड — 7.50 लाख (जनता को समर्पित)

विधायक चंद्राकर ने कहा, “इन कार्यों से आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ मिलेंगी। हर गाँव-मोहल्ले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मूलमंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए सतत् रूप से कार्य कर रही है।
हमने अन्नदाताओं के हित में कृषक उन्नति योजना पक्का मकान देने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजनामाताओं-बहनों को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना, तथा दूरस्थ अंचलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने हेतु शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसे कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रमुख योजनाओं का सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है

इस अवसर पर दुर्ग जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जनपद सदस्य राजेन्द्र ठाकुर, सरपंच ललिता निषाद, पंचगण रामावतार यादव श्रवण निषाद सुरेश यादव सुमित्रा मांडवी ललिता यादव मंजू मांडवी राकेश गोस्वामी शिव साहू महेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
===
