
The City Report News@Durg/Bhilai
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक–2026 के विरोध मे मंगलवार को दुर्ग में मूल निवासी संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने रैली निकालते हुए दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
आपको बता दे मूल निवासी संघ के आह्वान पर आज दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट में विशाल और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। रैली के माध्यम से संघ ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक–2026 का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत मिले धार्मिक स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर रैली में शामिल रहीं और विधेयक को वापस लेने की मांग की।
माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन बड़ी संख्या में तैनात रहा, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह से छावनी में तब्दील नजर आया। वही प्रदर्शन के अंत में मूल निवासी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर इस विधेयक पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
===
