
The City Report News@Durg/Bhilai
1 मई श्रमिक दिवस को छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों द्वारा बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जाता है इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने की थी जो अनवरत जारी है।

इस अवसर पर दुर्ग के राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष माननीय धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में आज आम आदमी पार्टी छोड़कर मैं ( संजय सिंह) एवं पार्टी के घनश्याम सोनी , अशोक पटवा, शिशीर झा, सुधीर बाघ, मनीष श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद हसन खान, संतोष कटहरे, चैतु राम धृतलहरे, देविका सोनी ने आज अपनी मूल पार्टी कांग्रेस मे घर वापसी की है।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ नेता माननीय प्रदीप चौबे से मिलकर सभी ने उनका आशिर्वाद लिया और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ एवं मित्रगणों से मिलकर कांग्रेस की रीति एवं नितियों पर चलकर संगठन की मजबूती के लिये कार्य करने का संकल्प लिऐ।
===
