एनसीसी कैडेटों ने सात चरणों में जागरुकता सम्बंधी जानकारियां दी…

TheCityReportNews@Cgnews/durg-Bhilai

37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी के आदेश अनुसार व एडम अफसर के निर्देशन अनुसार तथा कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर के प्राचार्य डॉक्टर विनय शर्मा के प्रेरणा अनुसार महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने सात चरणों में अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस मनाया।
प्रथम चरण में एनसीसी कैडेटों ने सेक्टर 7 के मुख्य मार्ग, बाजार व विभिन्न सड़कों पर एक व्यापक रैली निकाली जिसमें तम्बाकू निषेध से संबंधित नारे लगाए गए।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में तम्बाकू व उससे बनने वाले अन्य उत्पाद व उन उत्पादों का सेवन करने से होने वाली बीमारियों के बारे में कैडेटों ने ऑनलाइन जाकर गूगल व यूट्यूब के माध्यम से अध्ययन किया।
महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉ एस.सलीम अकील सर ने बहुत ही व्यवहारिक रूप से तम्बाकू व उससे बने उपोत्पाद पर जानकारी दी…

तृतीय चरण में एनसीसी कैडेटों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉ एस.सलीम अकील सर ने बहुत ही व्यवहारिक रूप से तम्बाकू व उससे बने उपोत्पाद के सेवन से शरीर के किस-किस अंग पर क्या प्रभाव पड़ता है इसकी विस्तृत जानकारी दी।
चौथे चरण में एनसीसी कैडेटों को तमबाकू निषेध हेतु जागरूक करने के लिए व परिसर को तम्बाकू मुक्त करने के लिए शपथ दिलवाई गई। पंचम चरण के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों को अपने परिवार, रिश्तेदार, मित्र गण आदि को तमबाकू सेवन से रोकने हेतु “रोक-टोक” का कार्यक्रम लगातार चलने हेतु संकल्प दिलाया गया।

छठवें चरण में एनसीसी कैडेटों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें 17 कैडेटों ने भाग लिया। परिचर्चा में तम्बाकू के सेवन से शरीर, मन व कार्यक्षमता पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, विभिन्न हो सकने वाले बीमारियों, परिवार व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा स्वच्छता व पर्यावरण को कैसे प्रभावित करता है आदि के बारे चर्चा की गयी।
सप्तम चरण के अंतर्गत कैडेटों को तमबाकू निषेध के लिए जागरुकता सम्बंधी संक्षिप्त व्यक्तिगत विडियो बनाकर सोसल मिडिया में प्रसारित करने की जिम्मेदारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले० डॉ० हरीश कुमार कश्यप ने किया जिसमें सार्जेंट पुनेष कुमार, मुकुल ठाकुर, कैडेट भीषम, जयप्रकाश, गुलशन, प्रकाश सिंह, पीयूष मिश्रा, आकाश बधेल, चन्द्र प्रकाश, कुणाल जोशी, रिषभ अग्रवाल, ज्योति साहू, तमन्या यदु, दीक्षा, विनीता, ईशा व विक्की साव सहित बड़ी संख्या में कैडेटों ने भाग लिया।
===
