
TheCityReportNews@Cgnews/durg-Bhilai
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (खेल विभाग) रमेश (पप्पू) श्रीवास्तव ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की राजनीति में युवाओं, खिलाड़ियों और आम जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और खिलाड़ियों के सम्मान की लड़ाई लड़ती रहेगी।

उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम है। कांग्रेस की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बेहतर सुविधाएं, सम्मान और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें।
श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार से मांग की कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर पर्याप्त अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
साथ ही उन्होंने प्रदेश में आधुनिक खेल अकादमियों की स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस संगठन खेल और युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
===
