दुर्ग जिला साहू संघ के बैनरतले हुआ युवक युवती परिचय सम्मेलन,,इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सम्मेलन में समाज के लोगो को किया संबोधित…
TheCityReport@durg. दुर्ग जिला साहू संघ के बैनरतले रविवार को दुर्ग के सिविल लाईन स्तिथ गोड़वाना समाज के भवन परिसर में एक दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, इस अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू सहित साहू समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए
. गौरतलब है कि समाज को मुख्य धारा से जोड़ते हुए समाज को आगे रखने के उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता रहा है वहीं इस वर्ष अपने 31 वां वर्ष में समाज के युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन में लगभग एक हजार ग्यारह लोगो ने समाज कि पत्रिका में अपना नाम दर्ज करा कर समाज के आगे अपना परिचय भी दिया और साथ ही कार्यक्रम के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
