दुर्ग पुलिस ने नशीलीं दवाईयों के बड़े जखीरा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार…

TheCityReport@durg. नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बार फिर दुर्ग पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में लगातार नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पतासाजी कर अपराधीयों तक पहुंच रही है इसी कड़ी में दुर्ग के वार्ड 30 तमेर पारा निवासी अभिषेक कसार व अमन कसार को बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ उसके निवास से धर दबोचा,वहीं मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रिंटिंग प्रेस व पेंटिग का कार्य भी करता था, मगर कम समय में अधिक धन कमाने की लालच में नशीली दवाईयों की सप्लाई करने लगा, इसी कड़ी में आरोपियों के पास से 3 हज़ार 8 सौ 57 नशीली टेबलेट और 127 सीरप की शीशियाँ जब्त कि गई, वहीं मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी अलग अलग जगहों पर नशीली दवाओं को बेचा करते थे ये दोनों सगे भाई, गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस लगातार हारेगा नशा जीतेगा दुर्ग की तर्ज पर इन जैसे आरोपियों कि पतासाजी कर धर दबोच अभियान चलाकर अपराधियों को सीधे जेल की हवा खिला रही है इसी कड़ी में रविवार को दुर्ग सीएसपी कार्यालय में दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने पत्रवार्ता कर आरोपियों का पर्दाफाश किया है
– नशीली दवाई के साथ दो सगें भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
– दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी नशीली दवाओं का मिला जखीरा
– दोनों आरोपी दुर्ग के वार्ड 30 तमेर पारा निवासी
– आरोपियों के पास से लगभग 30,000 की नशीली दवाइयां बरामद
