भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अंजोरा मंडल में नुक्कड़ सभा कर बिजली के बिल में हो रही लूट का प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप साथ ही 26 नवम्बर को विद्युत कार्यालय घेराव की दी चेतावनी…

TheCityReport@durg. बिजली बिल में लगातार बढ़ोत्तरी के साथ ही प्रदेश की जनता के साथ हो रही लूट को लेकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग प्रदेश के आहवाहन पर रविवार को अंजोरा मंडल मे नुक्कड़ सभा कर प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार सुरक्षा निधि के नाम पर बिजली बिल बढ़ा कर लोगों को लूटने का काम कर रही है उसे जन जन तक पहुंचाया साथ ही युवा मोर्चा के प्रभारी राहुल भट्ट ने बताया कि इसी मामले को लेकर आगामी 26 नवम्बर को अंजोरा बिजली ऑफि़स का घेराव किया जाना है जिसको लेकर अंजोरा मंडल क्षेत्र की जनता से सहयोग मांगा गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजोरा मंडल सह प्रभारी हिमांशु सिंह, कार्यकम प्रभारी राहुल भट्ट , अंजोरा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक साहू, गंजपारा मंडल उपाध्यक्ष निरंजय दुबे , पुराण देशमुख , श्रिकांत बेरागी, साहिल , अमन कुशवाह, ईश्वर साहू, प्रवीण विश्वकर्मा, दीपक सिंह, कमल साहू, अंकित सारथी, अंकित यादव , गौतम साहू , गोलू साहू , वैभव साहू , नितिन साहू , निखिल साहू , रिंकु साहू , कमल साहू , तेजप्रकाश , भरण साहू , बदल साहू , सत्यम साहू , पंकज यादव , आकाश साहू , धलेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
