
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai

भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के तहत छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पात्र घोषित किए गए चुनिंदा नेताओं को दिल्ली में आयोजित होने वाले इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि इन नामों को युवा कांग्रेस के “हाई परफॉर्मर” वर्ग में शामिल किया गया है।
जिन नेताओं ने अपने पूर्व कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान, युवा मुद्दों को उठाने तथा प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ के लिए पात्र माना गया है। इसी आधार पर उनका नाम हाई परफॉर्मर सूची में शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली बुलाए गए प्रमुख नामों में संदीप वोरा भी शामिल हैं। संदीप वोरा दिल्ली में आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके नाम को गंभीर दावेदारों में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि संदीप वोरा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सचिव एवं 2 बार के महासचिव रह चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने युवा कांग्रेस संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इनके अलावा भी कुछ अन्य नाम चयन प्रक्रिया में शामिल बताए जा रहे हैं।
===
