थाना अंडा एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग संचालित दो स्थलों पर दबिश दी…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai

संक्षिप्त विवरण : थाना अंडा क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुथरेल एवं अंडा क्षेत्र में अवैध रूप से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग का कार्य संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अंडा पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित स्थलों पर दबिश कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से गुटका निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार का कच्चा माल, मशीनें, पैकेजिंग सामग्री तथा तैयार एवं अर्द्धनिर्मित उत्पाद बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में गुटका निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल, मशीनें, पैकेजिंग सामग्री एवं तैयार उत्पाद बरामद कर जप्त किए गए…

प्रारंभिक जांच में बिना वैधानिक अनुमति एवं अधिकार के अवैध रूप से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग किए जाने की पुष्टि होने पर समस्त सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में संलिप्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
अवैध रूप से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग कार्य में संलिप्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई…
▪️ घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग का अवैध कारोबार संचालित किया जाना।
▪️ घटनास्थल :
ग्राम कुथरेल एवं अंडा क्षेत्र स्थित अवैध गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग संचालित स्थल, थाना अंडा, जिला दुर्ग।
प्रकरण में थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना की जा रही है…
▪️ आरोपी का विवरण :
1. बिरेन्द्र तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम नरैनी, जिला बांदा (उ.प्र.)।
2. सुभाष कुमार गौतम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, जिला हरदोई (उ.प्र.)।
3. सुनील कुमार राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सकरन, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।
4. करण राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।
5. राजू मस्ताना, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।
6. राजकुमार यादव, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम बेरीखेड़ा, जिला कानपुर (उ.प्र.)।
7. रमेश कुमार निषाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अदावल, जिला फतेहपुर (उ.प्र.)।
8. सतेन्द्र कुमार यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम इटाहरा, जिला कानपुर (उ.प्र.)।
9. सोनू यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी रतनलाल नगर, जिला कानपुर (उ.प्र.)।
10. बसंत राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जमुनाखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।
▪️ जप्त सामग्री :
1. गुटका निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल, रसायन एवं अन्य सामग्री। 2. गुटका निर्माण मशीनें, पैकेजिंग सामग्री तथा तैयार एवं अर्द्धनिर्मित गुटका उत्पाद।
▪️ सराहनीय भूमिका : थाना अंडा पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा प्रभावी सूचना संकलन, त्वरित कार्रवाई एवं समन्वित दबिश देकर अवैध गुटका निर्माण गतिविधि का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : अवैध एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों के निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। नागरिकों का सहयोग अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
===
