वर्ष 2024 एवं उससे पूर्व के लंबित अपराधों, गंभीर प्रकरणों, धारा 193(8) बीएनएसएस के लंबित प्रकरणों एवं फरार आरोपियों की थाना-वार समीक्षा की गई…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai

संक्षिप्त विवरण :
आज दिनांक 11.06.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 दुर्ग में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा (क्राइम) बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण, कानून व्यवस्था, विवेचना की प्रगति, विभागीय कार्यों एवं आगामी चुनौतियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल, ई-साक्ष्य प्रणाली एवं लंबित शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए…

बैठक के दौरान वर्ष 2024 एवं उससे पूर्व के लंबित अपराधों, गंभीर प्रकरणों, फरार आरोपियों, निगरानी बदमाशों तथा लंबित विवेचनाओं की थाना-वार समीक्षा की गई।
साथ ही धारा 193(8) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत लंबित पूरक विवेचना प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण एवं न्यायालय में समयबद्ध प्रस्तुतिकरण के निर्देश दिए गए।
मालखाना प्रबंधन, भौतिक सत्यापन, न्यायालयीन आदेशानुसार नष्टीकरण योग्य संपत्तियों के निराकरण एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की गई…

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल एवं अन्य शिकायत निवारण माध्यमों में प्राप्त लंबित शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, गुणवत्तापूर्ण जवाब प्रस्तुत करने तथा प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ई-साक्ष्य (e-Sakshya) प्रणाली के अंतर्गत डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, अपलोडिंग एवं उपयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को घटनास्थल निरीक्षण, डिजिटल साक्ष्य संकलन एवं प्रकरणों में तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
स्कूल-कॉलेज सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, निगरानी बदमाशों पर नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए…

मालखाना प्रबंधन, मालखानों के भौतिक सत्यापन, न्यायालयीन आदेशानुसार नष्टीकरण योग्य संपत्तियों के समयबद्ध नष्टीकरण एवं अभिलेखों के उचित संधारण की समीक्षा की गई। सभी राजपत्रित अधिकारियों को अधीनस्थ थानों के मालखानों का नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आगामी शैक्षणिक सत्र को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात प्रबंधन बेहतर बनाने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एएसआई प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, थाना स्तर पर बल प्रबंधन, अवकाश सूचना प्रणाली, रिकॉर्ड संधारण एवं विभागीय अनुशासन संबंधी विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अंत में दिए गए प्रमुख निर्देश :

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों एवं विवेचनाओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने तथा आदतन एवं निगरानी बदमाशों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने, ई-साक्ष्य प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा कानून व्यवस्था संबंधी मामलों में त्वरित एवं परिणाममूलक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, जनसंवाद, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी शैक्षणिक सत्र को देखते हुए स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
===
