मुखबिर सूचना पर ग्राम बड़े टेमरी में रेड कार्यवाही कर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 11.06.2026 को थाना बोरी क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़े टेमरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर के समीप अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में रेड कार्यवाही की गई।
आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया…

कार्यवाही के दौरान आरोपी को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर एवं 05 लीटर क्षमता के प्लास्टिक जरीकेन में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री से प्राप्त नगदी रकम बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है…
▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल : ग्राम बड़े टेमरी, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम : 1. सुरज बारले, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े टेमरी, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री : 1. 15 लीटर कच्ची महुआ शराब। 2. बिक्री रकम 400 रुपये नगद। 3. कुल जुमला मशरूका कीमत लगभग 6,400 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना बोरी पुलिस स्टाफ एवं रेड कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री से प्राप्त नगदी रकम बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई…
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
===
