
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकल सेल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सिकल संगवारी पहल एवं एबीस ग्रुप के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग के प्रति जन सामान्य में जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को रेखांकित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एवं जिला पंचायत सभापति एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष प्रिया साहू की उपस्थिति में किया गया।


उक्त कार्यक्रम में एम.आई.सी. मेम्बर लीना दिनेश देवांगन, देव नारायण ठाकुर, एम.आई.सी. मेम्बर,शेखर चंद्राकर, एम.आई.सी. मेम्बर लोकेश्वरी ठाकुर, पार्षद, प्रमोद वाघ, जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सदस्य, ऋषि यादव, जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सदस्य एवं विजय ताम्रकार, जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
सिकल सेल रोग के लक्षण, कारण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई…
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दुर्ग डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशीषन मिंज के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
साथ ही डीपीएम डॉ. भूमिका वर्मा, जिला सिकल सेल नोडल डॉ. जयकुमार चुनारकर तथा डॉ. वैद्यनाथ, श्रीमती प्रितिका पवार, सलाहकार, एबीस ग्रुप की सहायक प्रबंधक महिमा सोनी एवं सिकल सेल संगवारी पहल की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. अशीषन मिंज के द्वारा अपने उद्बोधन में सिकल सेल रोग के लक्षण, कारण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सिकल सेल उन्मुलन के लिए सामुदायिक सहभागिता एवं नियमित जांच के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम में जीएनएम प्रशिक्षण के विद्यार्थियों द्वारा सिकल सेल जागरूकता पर आधारित स्कीट एवं पोस्टर प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक सिकल सेल मरीज, नर्सिंग छात्राएं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
उपस्थित मरीजों को सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं जेनेटिक काउंसलिंग के महत्व से अवगत कराया गया। अंत में उपस्थित समस्त अतिथियों, स्टॉफ एवं सामान्य मरीजों को सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता फैलाने एवं समय पर जांच कराने का संदेश दिया गया।
===
