
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai
भारतीय जनता पार्टी, रिसाली-मरोदा-पुरैना-अंडा-निकुम मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं जनसेवा को और अधिक सशक्त व पारदर्शी बनाने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा – “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘सुशासन’ को गति देने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीक से जुड़ना आवश्यक है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के विचार और संगठन के अनुशासन को डिजिटल ताकत के साथ जोड़कर ही हम अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचा पाएंगे। प्रशिक्षित, अनुशासित और तकनीक-सक्षम कार्यकर्ता ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘शिक्षित छत्तीसगढ़’ की नींव हैं। डबल इंजन की सरकार में गांव-गांव तक विकास और डिजिटल सशक्तिकरण की रोशनी पहुँचाना हमारा लक्ष्य है।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार,राजीव पाण्डे,जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, गिरेश साहू, मंडल अध्यक्षगण एकनाथ, अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, नरेन्द्र निर्मलकर,पुनाराम कलिहारी, पुराण देशमुख, डिलेश गब्बर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता देशमुख, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, जनपद सदस्य बेला यादव, सोसाइटी अध्यक्ष भैया लाल साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष नोमेश पिपरिया, गोलू चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, तिलक चंद्राकर, कमलेश साहू, पी. गणपति, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, पार्षद खिलेंद्र विक्की चंद्राकर, सरिता देवांगन, हरीश नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, शकुंतला दास सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
===
