मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा – हमारी सरकार जो कहती है वो करती है…
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इसी कड़ी में आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने रिसाली नगर निगम अंतर्गत ग्राम जोरातराई के वार्ड क्रमांक 37 में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर आधारशिला रखी।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा:”भारतीय जनता पार्टी विकास पर विश्वास करने वाली पार्टी है। हमारी सरकार जो कहती है वो करती है। हम लगातार आम जनता के जीवन स्तर को उठाने के लिए काम कर रहे हैं। रिसाली क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है ताकि हर नागरिक को बेहतर सुविधा मिल सके।


लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है- विधायक ललित चंद्राकर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने बहुत कम समय में अपने प्रमुख वादों को पूरा किया है।”
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान दिया जा रहा है।
महतारी वंदन योजना से प्रदेश ,की,माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। *कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का बोनस मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध है। तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं।ये सभी योजनाएं मोदी जी की गारंटी हैं और विष्णुदेव साय जी की सरकार इन्हें पूरी निष्ठा के साथ लागू कर रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद विक्की खिलेन्द्र चंद्राकर, रोहित धनकर, सरिता देवांगन, ईश्वरी सिन्हा, ममता सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, हरीश नायक, महामंत्री नरेन्द्र निर्मलकर, मंडल मंत्री इंद्रजीत सोनी, रंजन
सिंहा, मंडल उपाध्यक्ष राजू राम जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एम. लक्ष्मण राव, डी. साईं मजी, बूथ अध्यक्ष परमेश्वर, देवेन्द्र साहू, हर्ष चंद्राकर, रंजना मानिकपुरी, देवेश साहू, डॉ. पार्वती कुर्रे, दुर्गेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव महिपाल, नारायण निर्मलकर, योगेश महिपाल, साहू समाज अध्यक्ष संजय साहू, यादव समाज अध्यक्ष मोहन लाल यादव, खेमलाल साहू, गायत्री यादव, देवेन्द्र साहू, नंदकुमार, विकास साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
===

