
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
ममता शिंदे सुर संझा एवं लोक मंजरी परिवार के तत्वाधान में छ ग के मूर्धन्य गीतकार साहित्यकार स्व चमन शिंदेजी की की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में संगोष्ठी एवं संगीत मय श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



संगोष्ठी में आमंत्रित मुख्य वक्ता थे डॉ.डी पी देशमुख, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दीनदयाल साहू, वरिष्ठ पत्रकार लेखक सीताराम साहू, वरिष्ठ साहित्यकार पैरी बालोद विजय, वर्तमान वरिष्ठ साहित्यकार दुर्गाप्रसाद पारकर, रजनी रजत, गुलाम हैदर मंसूरी, कार्यक्रम के मुख्य भूमिका में थे।
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जबकि ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की विशिष्ट गरिमा मय उपस्थिति थी।खुश रहो अहले चमन हम तो चमन छोड़ चले की के पुण्य संस्मरण में लोकगीत की प्रस्तुति से श्रद्धांजलि दी गई।
जिसमें ममता शिंदे के अलावा स्वर कोकिला कविता वासनिक के द्वारा भी लोकगीत के स्वर सुनाई दिए। कार्यक्रम में विशेष आग्रह पर सांसद विजय बघेल के द्वारा भी स्व.लक्ष्मण मस्तुरिया के प्रसिद्ध गीत मोर संग चलवा रे की प्रस्तुति हुई।
इसके अलावा आमंत्रित साहित्यकार समाज सेवी सम्मानित हुए। जिसमें थे सर्वश्री पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले, कविता वासनिक, दुष्यन्त, हरमुख, नवीन देशमुख,जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर सम्मानित हुए। इस दौरान संगोष्ठी के आमंत्रित वक्ता भी सम्मानित हुए।
===
