
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता तथा निगम आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न 14 महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए 9 प्रस्तावों को स्वीकृति एवं अनुशंसा प्रदान की गई।



बैठक में निगम की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षागार्ड व्यवस्था दो माह के देयक भुगतान तथा संबंधित वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति पर महापौर परिषद ने सहमति प्रदान की। महापौर परिषद ने केनाल रोड के तिराहों एवं चौराहों के नामकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी है, नामकरण करते हुए कैनाल रोड जीरो पॉइंट का नाम गणेश तिराहा चौक, क्रांति मार्केट चौक का नाम शहीद भगत सिंह चौक और जी ई रोड से श्रीराम चौक जाने वाले चौक का नाम बोलबम चौक हेतु महापौर परिषद से स्वीकृति प्राप्त हुई है।
लीज नवीनीकरण के भवन निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा 30 सितंबर 2026 तक लिया जाना अनिवार्य होगा…

डोर-टू-डोर राजस्व करों की वसूली के लिए खोले गए काउंटरों के किराया निर्धारण, खुर्सीपार स्थित पूर्व निर्मित स्टेडियम एवं दुकानों के तकनीकी संधारण कार्य के लिए अनापत्ति तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की नियुक्ति हेतु अंतिम योग्यता सूची को भी अपनी सहमति प्रदान की गई।
इसके अलावा वार्ड 69 एवं 70 हेतु सीवरेज लाइन की कार्य हेतु सीवरेज लाइन अनुभव के साथ सिविल अनुभवी एजेंसी को भी शामिल किए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। लीज नवीनीकरण के भवन निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा 30 सितंबर 2026 तक लिया जाना अनिवार्य होगा । उक्त अवधि के अंदर भवन अनुज्ञा प्राप्त जमीन मालिकों का निर्माण अवधि 2 वर्ष तक किए जाने सहित अन्य प्रस्ताव हेतु महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की है ।
नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम क्षेत्र में स्थापित स्ट्रीट लाइटों के वार्षिक संचालन एवं संधारण कार्य को जोनवार निविदा हेतु पुनः निविदा हेतु निर्णय लिया गया है जिससे कार्य में सुगमता हो। वार्ड 70 में नवनिर्मित मंगल भवन के चारों ओर गार्डन सौंदर्यीकरण एवं पार्किंग निर्माण कार्य सहित अन्य प्रस्ताव पर पुनः निविदा किए जाने का निर्णय लिया गया है। खुर्सीपार स्थित पूर्व निर्मित स्टेडियम एवं दुकानों के सलाहकार समिति में रखे जाने हेतु निर्णय लिया गया है।
बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गंवई, मन्नान गफ्फार खान, लालचंद वर्मा, मालती ठाकुर, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू सहित अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, दिनेश कोसरिया, जोन आयुक्त येशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय अग्रवाल, अनिल सिंह, अरविंद शर्मा, नितेश मेश्राम, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता श्वेता माहेश्वर, विनय शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
===
