वेतनविसंगति और निजीकरण के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन तक अपनी आवाज बुलंद की, इस दौरान सैकड़ों कि संख्या में बरसते पानी में कलेक्टोरेट पहुंच सौंपा ज्ञापन…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की आज एक सांकेतिक धरना भोजन अवकाश मे रैली के माध्यम से जिला चिकित्सालय दुर्ग से एकत्र हो कर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग एंव कलेक्टर दुर्ग को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सचिव स्वास्थ्य अमित कटारिया के नाम से मांगो का ज्ञापन सौंपा गया।



प्रदेश महामंत्री सैय्यद उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल असलम, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता सचिव भूपेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी की प्रमुख मांगों मे सभी कैडरों की वेतन विसंगति दूर करने,सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति,ठेका प्रथा ओर आऊट सोर्सिंग तथा संविदा प्रथा बंद करने प्रदेश मे अस्पतालों का निजीकरण बंद करने ओर जीवन दीप समिति कर्मचारियों को नियमित करने तथा प्रदेश में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती किया जाए।
कार्यक्रम मे मेडिकल कॉलेज अस्पताल कंचादूर की नर्सिंग प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती जैकलीन डान,जिला अस्पताल दुर्ग की श्रीमती मंजू राय कविता साहू नर्सिंग संयोजक शिवेन्द्र साहु,जिला अस्पताल संयोजक दुर्ग राघवेंद्र साहू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष खिलावन चंद्राकर महामंत्री लक्ष्मीकांत धोटे,सूपेला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह,निकुम अध्यक्ष यामनी नेताम ,जीवन दीप समिति अध्यक्ष लक्ष्मी कांत , श्रीमती सरस्वती चंद्राकर, योगेश ठाकुर, मुकेश शर्मा, कुलेश्वर देशमुख, श्रीमती सरोज सिंह,रोशन सिंह,, सहित नर्सिंग कैडर,लैब कैडर, चतुर्थ श्रेणी कैडर, रेडियो ग्राफर कैडर, आया वार्ड वाया, ड्रेसर कैडर फार्मासिस्ट कैडर वाहन चालक कैडर, स्वास्थ्य संयोजक, स्वास्थ्य सुपरवाइजर कैडर बी ई टी ओ कैडर संविदा कर्मी,जीवन दीप समिति कर्मचारी ओर ठेका कर्मचारी का प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
===
