
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जनहित और सामाजिक कल्याण को केंद्र में रखकर लगातार नवाचारपूर्ण योजनाएं लागू कर रहे विधायक रिकेश सेन ने आज एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है।



अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्त करने वाले परिवारों में बेटियों का विवाह होने पर नवविवाहित दंपत्ति को नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत एक गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा प्रदान किया जाएगा। इस नई पहल का शुभारंभ 10 अगस्त से किया जाएगा।
विधायक रिकेश सेन का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटी के विवाह के बाद नए गृहस्थ जीवन की शुरुआत सुविधाजनक और सम्मानजनक हो, यही इस योजना का उद्देश्य है। उनका मानना है कि स्वच्छ ईंधन का उपयोग केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवन स्तर से भी जुड़ा हुआ है।
मात्र एक रुपये में चश्मा उपलब्ध कराने की योजना के माध्यम से हजारों लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे उपलब्ध कराए गए…
गौरतलब है कि वैशाली नगर विधानसभा में पिछले कुछ समय से विधायक रिकेश सेन लगातार ऐसी योजनाएं लागू कर रहे हैं, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। मात्र एक रुपये में चश्मा उपलब्ध कराने की योजना के माध्यम से हजारों लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं मां-शिशु सुरक्षा कवच योजना के तहत नवजात शिशुओं और माताओं को आवश्यक सामग्री से युक्त सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूती मिल रही है।
इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को लेकर विधानसभा क्षेत्र में लगातार नई पहलें की जा रही हैं, जिन्हें व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है।
रिकेश सेन केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार कर रहे हैं…
आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार कर रहे हैं। यही कारण है कि उनकी पहलें सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ती दिखाई देती हैं।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस नई घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि बिटिया के विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इससे नए परिवारों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक रसोई की शुरुआत करने में मदद मिलेगी।
केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है…
लगातार जनहित, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से वैशाली नगर विधानसभा में विकास की नई कार्यशैली देखने को मिल रही है।
विधायक रिकेश सेन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है। इसी सोच के साथ 10 अगस्त से शुरू होने वाली यह नई योजना भी वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के हजारों परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होने की उम्मीद है।
===
