
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी तथा पूर्व विधायक अरुण वोरा की माताश्री, सादगी, सेवा और सरलता की प्रतिमूर्ति शांति देवी वोरा जी की श्रद्धांजलि सभा शनिवार को श्रीराधाकृष्ण मंदिर प्रांगण, महेश कॉलोनी, दुर्ग में आयोजित हुई।



पूजनीय श्रीमती शांति देवी वोरा जी की श्रद्धांजलि सभा (तेरहवीं) में शनिवार को दुर्ग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं का साक्षी बना।
प्रदेशभर से आए जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सर्वसमाज के हजारों लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और वोरा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी एवं पूजनीय शांति देवी वोरा जी का व्यक्तित्व राजनीति की सीमाओं से कहीं ऊपर था…

श्रद्धांजलि सभा में केवल कांग्रेस परिवार ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी एवं पूजनीय शांति देवी वोरा जी का व्यक्तित्व राजनीति की सीमाओं से कहीं ऊपर था।
उनका स्नेह, आत्मीयता, सरलता और सेवा का भाव प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक विचारधारा और प्रत्येक समाज के लोगों के हृदय में समान रूप से बसता था।
सभा में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ इस बात का सजीव प्रमाण रही कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी और पूजनीय शांति देवी वोरा जी ने अपने जीवन में अनगिनत लोगों के जीवन को स्पर्श किया, उन्हें प्रेरित किया, उनका मार्गदर्शन किया और कठिन समय में सदैव उनके साथ खड़े रहे।
यही कारण रहा कि श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे लोगों की आँखें नम थीं और हर व्यक्ति के मन में उनके प्रति गहरा सम्मान एवं आत्मीय लगाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।
वोरा दम्पति ने जीवनभर मानवीय मूल्यों, सेवा, सादगी और सौहार्द की जो विरासत स्थापित की…

विभिन्न समाजों, धार्मिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि वोरा दम्पति ने जीवनभर मानवीय मूल्यों, सेवा, सादगी और सौहार्द की जो विरासत स्थापित की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं धनेन्द्र साहू,विधायक रिकेश सेन, राकेश पांडेय, सरोज पांडेय, अमित जोगी, विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, प्रदीप चौबे, विधायक अनिला भेंड़िया, कुलदीप जुनेजा,
सर्वसमाज के हजारों लोगों ने उपस्थित होकर शांति देवी वोरा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए…

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, विधायक प्रताप भानु शर्मा, धर्मेंद्र यादव, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, गिरवर जंघेल,अहिवारा विधायक दोमनलाल कोरसेवाड़ा, विधायक संदीप साहू, अनुज शर्मा, सरोज पांडेय,अमित जोगी, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक अनिला भेंड़िया, कुलदीप जुनेजा, विधायक प्रताप भानु शर्मा, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व विधायक छन्नी साहू (खुज्जी), पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन,
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, दया सिंह, इंदरजीत सिंह ‘छोटू’, कुँवर निषाद, छाया वर्मा, गुरमुख सिंह होरा, बदरुद्दीन कुरैशी, सुरेन्द्र कौशिक, कलेक्टर अभिजीत सिंह, अपर कलेक्टर हसरत मिर्ज़ा, तहसीलदार गुप्ता आशीष छाबड़ा सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, दुर्ग, भिलाई, रायपुर,
राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, साजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधि, अनेक नगर निगमों के महापौर, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा सर्वसमाज के हजारों लोगों ने उपस्थित होकर शांति देवी वोरा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
===
