“उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा”-विधायक ललित चंद्राकर

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
शहीद कौशल यादव नगर, हुड़को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद कौशल यादव नगर, हुड़को में शहीद कौशल यादव “वीर चक्र” का 27वां स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।



विधायक ललित चंद्राकर ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर चक्र से सम्मानित शहीद कौशल यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शहीद परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शहीद कौशल यादव अमर रहें के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा कि “कारगिल युद्ध में शहीद कौशल यादव ने अपने अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा एवं आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रसेवा और देशभक्ति का संकल्प जागृत करता रहेगा।”
आगे उन्होंने कहा “हम सभी शहीद कौशल यादव और उनके परिवार के सदैव ऋणी रहेंगे। राष्ट्र उनके अमूल्य बलिदान को कभी भुला नहीं सकता। ऐसे अमर वीर को मैं सादर वंदन करता हूं। कारगिल के वीरों की शहादत हमें यह याद दिलाती है कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमें सदैव सजग रहना है।”
===
