सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 3,19,050 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
संक्षिप्त विवरण :



प्रार्थी लोमेश वासनिक, उम्र 54 वर्ष, निवासी अटल आवास, जामुल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके घर के समीप रहने वाले मनोज केशरवानी ने उसके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिनांक 17.08.2025 से 20.04.2026 के मध्य विभिन्न किश्तों में नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 3,19,050 प्राप्त किए।
बाद में न तो नौकरी दिलाई गई और न ही राशि वापस की गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा तथा अपने निवास पर भी उपलब्ध नहीं मिला।
▪️ प्रार्थी की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 537/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना की गई।
शिकायत के आधार पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 537/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर घेराबंदी करते हुए दिनांक 28.07.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम विवेचना जारी है।
▪️ विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर घेराबंदी कर दिनांक 28.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
▪️ घटना का कारण : सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नियत से धोखाधड़ी करना।
▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी द्वारा प्रार्थी के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर अलग-अलग समय पर नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से राशि प्राप्त की गई तथा बाद में नौकरी उपलब्ध नहीं कराई गई और राशि भी वापस नहीं की गई।
▪️ प्रकरण में साक्ष्य संकलन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक विवेचना जारी है।
▪️ घटना स्थल : अटल आवास क्षेत्र, जामुल एवं आरोपी द्वारा राशि प्राप्त किए जाने के विभिन्न स्थान।
▪️ आरोपी का नाम : 1. मनोज केशरवानी, उम्र 57 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, संतोषी पारा, कैम्प-2, भिलाई।
▪️ जप्त सामग्री : प्रकरण में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।
▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस की विवेचना टीम एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही, जिनके द्वारा आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि न दें। नौकरी केवल वैधानिक चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त होती है।
यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर धन की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
===
